Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर : भाजपा नेता मेघवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत व प्रशासन पर लगाया...

बीकानेर : भाजपा नेता मेघवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत व प्रशासन पर लगाया आरोप, विधायक कोष से ….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com कोरोना संकटकाल में प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के विधायक अपने-अपने विधायक कोष से जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित करवा रहे है। ऐसे में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी के विधायक कोष की राशन सामग्री भी कई वार्डो में वितरित की जा रही है, इसी संबंध में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस थैले में विधायक सिद्धि कुमारी के कोटे की सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है उस थेले को उलटा करके देखा गया तो उसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो छपी हुई है।

बीकानेर में सेवा की आड़ में प्रतिबंधित गुटखा, जर्दा, सिगरेट बेचने वाले को दबोचा

मेघवाल ने कहा है कि प्रशासन पूरी तरह से मिला हुआ है, प्रशासन ने आँखे मूंद रखी है, अशोक गहलोत का फोटो क्यों लगा रखा है जबकि राशि विधायक कोष की है। बीकानेर जिले में भामाशाह पूरे तन मन धन से लगे हुए है कि लोगों का राहत सामग्री व भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन यहां विधायक कोष में राजनीतिकरण करने के लिए हमारा प्रशासन कांग्रेस का साथ दे रहा है। गांवों से आये दिन राशन वितरण को लेकर शिकायतें आ रही है कहीं पांच किलो गेहूं दे रहे हैं तो कहीं 10 किलो दे रहे हैं, बडा भेदभाव राशन डीलरों द्वारा किया जा रहा है प्रशासन को सब पता है लेकिन वितरण में कांग्रेस-भाजपा हो रही है।

राजस्‍थान में कोरोना : आज सुबह आए 91 केस, जयपुर में सबसे ज्‍यादा, देखें- कहां, कितने केस…

मेघवाल ने कहा मैंने इसके लिए रामविलास पासवान जो कि केन्द्रीय मंत्री है उनको दूरभाष पर इस बारे में शिकायत की है तथा सिद्धार्थ महाजन, प्रमुख शासन सचिव, खाद्य नागरिक उपभोक्ता कार्यालय को भी इस बाबत वात्र्ता की है उन्होनें पूरे मामले की जांच करवाने के आदेश देने हेतु कहा गया तथा उनके संयुक्त शासन सचिव अशोक सांखला का भी फोन आया था।

बीकानेर : कोरोना पॉजीटिव केस के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के इन इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

मेघवाल ने कहा जिला प्रशासन को भी आगाह करना चाहता हूँ कि समय पर रहते सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें अन्यथा आपके खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत की जायेगी। भामाशाह ने भी प्रशासन का बहुत सहयोग दिया है तथा महिलाओं ने अपनी बचत का एवं बच्चों ने भी जेब खर्च का पैसा जिला राहत कोष में जमा करवाया है उनका खर्चा भी सार्वजनिक होना चाहिए, सामाजिक ऑडिट होनी चाहिए। प्रत्येक दानदाताओं को पता रहना चाहिए मेरे पैसे का सदुपयोग हुआ या नहीं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular