Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : समारोह में भंवरलाल स्वामी को संगीत भूषण सम्मान से नवाजा,...

बीकानेर : समारोह में भंवरलाल स्वामी को संगीत भूषण सम्मान से नवाजा, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ आयोजित…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को श्री गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से समारोह आयोजित किया गया। इसमें इक्कीस हजार रुपए का जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान विख्यात गायक भंवरलाल स्वामी को प्रदान किया गया।

राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि संगीत एक ऐसी विद्या है जो न केवल मनुष्य बल्कि अन्य जीव जंतुओं को भी प्रभावित करने की क्षमता रखती है। संगीत के प्रभाव को तो विज्ञान भी स्वीकार करता है।

भारत भूमि पर सदैव से संगीत दो धाराएं लोकसंगीत और शास्त्रीय संगीत के रूप में विद्यमान रही है। उन्होंने कहा कि भंवर स्वामी के सम्मान से इस शहर का समूचा कलाकार समाज सम्मानित हुआ है। वैसे भी यह भूमि कला और कलाकारों से सरसब्ज रही है।

समारोह के प्रारंभ में भंवर स्वामी के दो प्रज्ञाचक्षु शिष्य प्रतीक एवं कुलदीप ने शास्त्रीय ढंग से सरस्वती वंदना तथा गुरुवंदना प्रस्तुत की। बालकों की उम्दा प्रस्तुति पर भीखमचंद पुगलिया तथा लक्ष्मी नारायण सोमानी की ओर से नकद पारितोषिक प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र राठी ने कहा कि भंवर स्वामी ने संगीत की ऊंचाइयां बड़े संघर्षों के बाद हासिल की। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां पूरे भारतवर्ष में दी हैं। पर्यावरणविद् ताराचंद इन्दौरिया ने कहा कि भंवर लाल की सांगीतिक साधना हर कलाकार के लिए प्रेरणीय है। संगीत को इन्होंने कभी भी आजीविका के तौर पर नहीं अपनाया।

इस अवसर पर गायक भंवर स्वामी ने कहा कि बाहर के सम्मान से अपनों द्वारा किया गया सम्मान अधिक अभिभूत करने वाला होता है। संगीत ही मेरी साधना है। बजरंग शर्मा ने संगीत की महता प्रकट की। सम्मान पत्र का वाचन विजय महर्षि ने किया। संचालन करते हुए युवा साहित्यकार रवि पुरोहित ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ गुणीजनों की धरा है और उनका सम्मान करने की यहां परम्परा रही है। समारोह समिति के संयोजक चेतन स्वामी ने बताया कि इस समारोह में नगर के अन्य तीस जनों ने भी अपनी श्रद्धा भंवरजी के प्रति सम्मान राशि समर्पित कर प्रकट की।

समारोह में रूपचंद सोनी, श्रवण कुमार सिंधी, भंवर भोजक, सत्य योगी, गजानंद सेवग, सीताराम आसोपा, तुलसीराम चौरडयि़ा, डॉ.रामकृष्ण शर्मा, सोहन ओझा, गोपी पटवारी, विनोद सिखवाल, गोविन्द राम सोनी, गिरधारीलाल बिहानी, राजकुमार जोशी, मनीष शर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सम्मानेय गायक स्वामी का माला पहनाकर सम्मान किया। सम्मान प्रदाता श्री गौरीशंकर राठी का आभार सुशील सेरडयि़ा ने प्रकट किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!