Hometrendingबीकानेर : 28 अगस्त को होगी बाबा रामदेव की महाआरती और प्रसाद...

बीकानेर : 28 अगस्त को होगी बाबा रामदेव की महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com गंगाशहर रोड भवानी होटल के पीछे से न्यू मनमौजी सेवा समिति के पदाधिकारियों की गुरूवार को बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष संजय रामावत ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते बाबा रामदेव का मेला नहीं भरने से सेवा समिति ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है।

उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग और सरकारी गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए इस बार भादवे की दसवीं 28 अगस्त 2020 को समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं और समिति कार्यालय में बाबा रामदेव की महाआरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ता द्वारा महाआरती कर बाबा की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

बैठक में मालुसिंह भाटी, किशोर कुलरिया, किशन सिंह, मेघराज सुथार, हरिकिशन सुथार, रामकुमार, सुरेन्द्र, श्याम छडिया, रणजीत सिंह, हीरापुरी, रिंकू रामावत, रूपचन्द, बन्टी, मनमोहन रामावत, विकास, कुनाल रामावत, मयंक, श्याम कुमार सुथार व महादेव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने अपने विचार रखे।

 

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!