Thursday, May 16, 2024
Homeबीकानेरबीकानेर : रांका ट्रस्ट का एक और सेवा सहयोग, 29 थानों के लिए...

बीकानेर : रांका ट्रस्ट का एक और सेवा सहयोग, 29 थानों के लिए मास्क व सेनेटाइजर वितरित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को बीकानेर के समस्त 29 थानों के लिए मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए। ट्रस्ट सचिव पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा को 2000 मास्क व सेनेटाइजर सौंपे।

महनोत ने बताया कि एसपी प्रदीपमोहन शर्मा की प्रेरणा से पूर्व चैयरमेन रांका ने बीकानेर के सभी थानों के लिए मास्क व सेनेटाइज का वितरण किया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा व सीआई सुभाष बिजारणिया ने रांका ट्रस्ट का आभार जताते हुए सेवा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। रमेश भाटी ने बताया कि इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आशीष अग्रवाल, आनन्द सोनी, पंकज गहलोत, टेकचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

Rajasthan Corona Update : राजस्थान में कोरोना वायरस के 25 नये मामले, 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इससे पहले बीकानेर नगर निगम कर्मियों को भी मास्क वितरण किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि करीब 1200 से अधिक मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए। आपको बता दें कि रांका ट्रस्‍ट कोरोना महामारी के संकटकाल में न केवल जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट पहुंचा रहा है, बल्कि शहर के गली-चौराहों को सेनेटाइज भी करवा रहा है। इसके अलावा रियायती दर पर सेवा संस्‍थाओं को आटा पहुंचाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

अभिनेता सलमान खान का आया वीडियो सन्देश, कहा स्थिति को इतना भी खराब न बनाएं …

Bikaner Lockdown : जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं मास्क का किया वितरण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular