Saturday, May 16, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : आचार्य महाब्राह्मण समिति ने किया समाज की महिला पार्षद का...

बीकानेर : आचार्य महाब्राह्मण समिति ने किया समाज की महिला पार्षद का सम्मान 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com आचार्य महाब्राह्मण समाज समिति की ओर से जस्सूसर गेट के बाहर सुथारों की बगेची में आयोजित समारोह में समाज की महिला पार्षद परमेश्वरी देवी का सम्मान किया। इस मौके पर पार्षद परमेश्वरी देवी ने समाज के नाम अपने संदेश में बालिका शिक्षा को बढावा देने तथा स्वच्छता मिशन में सहभागिता का आव्हान किया।

परमेश्वरी देवी ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिये महिलाओं को शिक्षित होकर आगे आना होगा। इस मौके पर समिति के संस्थापक रामचंद्र आचार्य ने कहा कि समाज को आगे बढाना है तो हमें एकजुटता से प्रयास करना होगा।
समारोह में अलसीराम आचार्य, राधाकिशन आचार्य, जुगल किशोर आचार्य, बाबूलाल आचार्य, ओमप्रकाश आचार्य, नानूराम, प्रेम प्रकाश प्रबुद्धजन शामिल थे। सम्मान कार्यक्रम के बाद प्रबुद्धजनों ने आचार्य सामाजिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने के साथ सामाजिक ट्रस्ट गठित करने का निर्णय लिया।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!