Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकाणा ब्लड सेवा समिति ने सेवा आश्रम में गद्दे भेंट किये

बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने सेवा आश्रम में गद्दे भेंट किये

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मनुष्य को हमेशा मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए क्योंकि मानवता इंसान का सिर्फ एक अच्छा गुण ही नहीं बल्कि उसका धर्म भी होता है। सभी धर्मों में मानव सेवा को ईश्वर की सेवा बताया गया है। ऐसे में हर इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से, पूरी ईमानदारी के साथ में इंसान और जीवों की सेवा करे। यह कहना है बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रवि व्यास पारीक का।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति रवि व्यास पारीक के नेतृत्व में लगातार ज़रूरतमंद को रक्त एवं प्लेटलेट्स के डोनेशन के साथ समय-समय पर सामाजिक सरोकार में भी बढ-चढ कर हिस्सा लेकर ज़रूरतमंदों की मदद करती है। इसी क्रम में समिति द्वारा आज बल्लभ गार्डन, पवनपुरी में स्थित सेवा आश्रम जिसमें अनाथ दिव्यांग बच्चे रहते हैं, वहाँ गद्दे भेंट किए एवं वहाँ स्थित बच्चों को टोफियों का वितरण कर उन बच्चों के साथ कुछ यादगार लम्हे समिति के पदाधिकारियों ने बिताए।

सेवा आश्रम में गद्दों के भेंट के समय समिति के पदाधिकारियों ने आश्रम के संचालकों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर इस आश्रम में जो भी सामान की ज़रूरत होगी, उसकी पूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के रवि व्यास पारीक, पंकज पारीक, नारायण मोदी, जय शंकर शर्मा, श्रीडूगरगढ विधायक पुत्र शिव शंकर सारस्वत, अजय त्यागी, वैभव कुमार, दिशांक मोदी, मयंक मोदी, विष्णु खत्री, आशा पारीक, सुनीता मोदी, अमिता चौधरी, सुनीता विश्नोई उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!