Hometrendingभजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : 22 जनवरी को सूखा दिवस घोषित,...

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : 22 जनवरी को सूखा दिवस घोषित, आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 जनवरी को सूखा दिवस घोषित किया है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर के महत्व और धार्मिक आस्था को देखते हुए राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है। वित्त एवं आबकारी विभाग ने इस संबंध में रविवार को एक आदेश जारी किया है।

विभाग के संयुक्त शासन सचिव जसवंत सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में 22 जनवरी सोमवार को सूखा दिवस रहेगा और इस दिन प्रदेश में सभी शराब की दुकान बंद रहेंगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular