Sunday, June 21, 2026
Hometrendingभजन सरकार का बड़ा फैसला : गहलोत सरकार में हुई चिकित्सा उपकरण...

भजन सरकार का बड़ा फैसला : गहलोत सरकार में हुई चिकित्सा उपकरण खरीद की होगी जांच

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई चिकित्‍सा उपकरणों की खरीद की भजनलाल सरकार जांच कराएगी।

भजन सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय हुई चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक कर और फाइल मंगवाकर उनके द्वारा प्रकरण की जानकारी प्राप्त की गई है। इसमें पाया गया है कि पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के हस्ताक्षर से उक्त खरीद की गई थी।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो राज्य सरकार एसीबी से इस प्रकरण की जांच करवाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सदस्य हनुमान बेनीवाल द्वारा अधिक कीमतों पर चिकित्सा उपकरणों की खरीद के सम्बन्ध में उठाये गए विषय पर जवाब दे रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बेनीवाल को उनके द्वारा प्रस्तुत स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए विषय पर दो मिनट बोलने की अनुमति दी गई थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!