Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर में क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, दो सटोरिये गिरफ्तार

बीकानेर में क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, दो सटोरिये गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गंगाशहर थाना पुलिस और डीएसटी ने क्रिकेट सट्टे पर संयुक्‍त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी मदन गोपाल अग्रवाल व राहुल सिंह राजपुरोहित आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा लगा रहे थे। सट्टा किशन अग्रवाल के घर में चल रहा था। जहां पुलिस ने दबिश देकर देर रात सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया।

गंगाशहर थानाप्रभारी लक्ष्‍मण सिंह ने बताया कि सटोरियों के पास से दो लैपटॉप, 19 मोबाइल व साढ़े नौ लाख का हिसाबकिताब मिला। सटोरियों से एक अटैची बरामद हुई, जिससे आठ लाइनें चलाई जा रही थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!