Hometrendingभूतनाथ मंदिर में भांग के छणाव के साथ शुरू हुई ऊँ नम:...

भूतनाथ मंदिर में भांग के छणाव के साथ शुरू हुई ऊँ नम: शिवाय: की गूंज….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जयभूतनाथ सेवा संस्‍थान ट्रस्‍ट की ओर से स्‍वाधीनता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन मौके पर गुरुवार को गजनेर रोड करमीसर तिराहा के पास भूतनाथ महादेव मंदिर में लगातार 40वें वर्ष भगवान शिव के प्रिय भांग का छणाव कर अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रसादस्‍वरूप भांग का भक्‍तजनों में वितरण किया गया। ऊँ नम: शिवाय: के मंत्र उच्‍चारण के साथ शिवभक्‍तों ने भांग का लोटा गटककर भोले बाबा के जयकारे लगाए।

ट्रस्‍ट के संचालक भरत व्‍यास (लालू), रोहित व्‍यास ने बताया कि 40 साल पहले राधेश्‍याम व्‍यास (जयभूतनाथ) की ओर से श्रावण मास के अंतिम दिन यानी रक्षाबंधन पर भगवान शिव का भांग से अभिषेक किया जाता है तथा इसके बाद भक्‍तजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। भांग के छणाव के अवसर पर मदन जैरी, केदारनाथ पारीक, पुरुषोतम कल्‍ला सहित अनेक शिवभक्‍त मौजूूूद रहे।

TN Purohit
TN Purohit
Ajay Vyas
Ajay Vyas
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular