Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingभजनलाल सरकार जारी करेगी एक और जंबो ट्रांसफर लिस्‍ट, जानें- किसका लगेगा...

भजनलाल सरकार जारी करेगी एक और जंबो ट्रांसफर लिस्‍ट, जानें- किसका लगेगा नंबर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की भजनलाल सरकार प्रशासनिक अमले में आमूलचूल बदलाव करने में जुटी है। हाल में आईएएस और आरएएस अफसरों के तबादलों की सूची के बाद अब एक और जंबो तबादला सूची जारी करने जा रही है।

बताया जा रहा है कि अबकी बार आईपीएस अफसरों का नंबर लगेगा। इस जंबो तबादला सूची में करीब 60 से 70 आईपीएस अफसरों के नाम होने की संभावना है। यह सूची भी लगभग तैयार हैं तथा कभी भी जारी हो सकती है।

आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल में प्रदेश में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें साफ संकेत दे दिए थे कि राजस्थान में अपराध अब किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। लिहाजा सोमवार सुबह कार्यवाहक डीजीपी उत्कल रंजन साहू मुख्‍यमंत्री आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्‍यमंत्री से चर्चा की। इस चर्चा के बाद से यह कयास हैं कि अब आईपीएस की तबादला सूची कभी भी जारी हो सकती है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!