Friday, May 15, 2026
Hometrendingडॉ. जोशी के अध्यक्ष बनने की बधाई के बीच राठौड़-बेनीवाल के बीच...

डॉ. जोशी के अध्यक्ष बनने की बधाई के बीच राठौड़-बेनीवाल के बीच हुआ हंगामा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान विधानसभा के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस विधायक डॉ. सी. पी. जोशी को अध्यक्ष चुना गया। सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव किया, इसका अनुमोदन गुलाब चंद कटारिया ने किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजेंद्र राठौड़, महादेव सिंह खंडेला, बलवान पूनियां, कांति प्रसाद एवं राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक-एक कर प्रस्ताव रखे। इसका अनुमोदन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, महेश जोशी, आलोक बेनीवाल, बाबू लाल नागर, गिरधारी लाल और हनुमान बेनीवाल ने किया।

इसी बीच अपने संबोधन में विधायक हनुमान बेनीवाल ने पिछली सरकार पर निशाना साधा। इस पर राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताई। दोनों में काफी देर बहस के दौरान सदन में हंगामा हुआ।

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. सी. पी. जोशी नाथद्वारा से चार बार विधायक बन चुके हैं। वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव में जोशी महज एक वोट से हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इस दौरान वे पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग और रेल मंत्रालय के मंत्री रहे।

इसके अलावा यूपीए सरकार जाने के बाद उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बंगाल, बिहार एवं असम का प्रभारी बनाया गया। एक समय ऐसा आया जब कांग्रेस ने सभी पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार जोशी को दे दिया। बिहार में महा गठबंधन जीता, लेकिन बाद में लगातार पार्टी पूर्वोत्तर राज्यों में हारती गई।

क्रिकेट सट्टा करते दो सटोरियों को दबोचा, लाखों का हिसाब मिला

21 साल बाद ‘राजकुमारी’ की लव स्टोरी का ऐसा हुआ The End…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!