बीकानेर Abhayindia.com गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को जिला अस्पताल अस्पताल में कोरोना के प्रति सजगता के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सी.एल.सोनी ने कोविड-19 महामारी के प्रति सजगता के लिए चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारी व रोगियों के परिजनों को मास्क के उपयोग एवं सामाजिक दूरी की पालना करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा के सहयोग से मास्क वितरित किए गए। झूमरसा ने इस पूरे माह में जिला अस्पताल में आने वाले रोगियों व परिजनों को मास्क उपलब्ध कराने की बात कही। शपथ ग्रहण व मास्क वितरण के अवसर पर डॉ. सोनी के साथ नर्सिंग अधीक्षक सुच्चा सिंह सहित चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।















