Hometrendingबीकानेर में सीआईसी के नाम से जारी पट्टों को लेकर बीडीए ने...

बीकानेर में सीआईसी के नाम से जारी पट्टों को लेकर बीडीए ने जारी किए नोटिस, सर्वे भी शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सिटी इंप्रूवमेंट कमेटी (सीआईसी) के नाम से जारी 40 पट्टों की जमीन को लेकर एक्‍शन शुरू कर दिया है। बीडीए ने इन जमीनों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके अलावा पट्टेधारकों के नाम नोटिस जारी कर दिए है। इन नोटिस का प्रकाशन आज समाचार पत्रों में कराया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि इन जमीनों की कोई खरीद-फरोख्त ना करें। अगर करता है तो उसके लिए जिम्मेदार वह खुद होगा। मामले के अनुसार, नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) के गठन से पहले सिटी इंप्रवूमेंट कमेटी थी। उसके नाम के 40 पट्टे हाल ही में जारी किए गए हैं। इनकी एंट्री रजिस्टर में की गई है। बीडीए ने भी इसे फर्जी मानते हुए हाल में पुलिस थाने में अज्ञात जनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। या है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular