








बीकानेर Abhayindia.com जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शनिवार को ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विधि प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय सेमेस्टर व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चत की। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित से की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा के मूल उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ रीतेश व्यास द्वारा प्रस्तुत की गई। आशु भाषण प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन के लिये निर्णायक मण्डल का गठन किया गया जिसमें त्रिसदस्य डॉ. रितेश व्यास, डॉ. बाल मुकुन्द व्यास और डॉ. प्रीति कोचर ने सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर प्रथम स्तर पर 20 विद्यार्थियों का चयन किया और तत्पश्चात द्वितीय स्तर पर 20 में से प्रथम 2 प्रतिभागियों को चयनित किया।
इस प्रतियोगिता में द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सोनू भदाणी ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान पर विधि तृतीय वर्ष की दिव्या सुथार रही। कार्यक्रम के अन्त में सभी व्याख्याताओं ने विद्यार्थियों द्वारा दिये गये भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉ. शराफत अली, डॉ. रोकश धवन, डॉ. पीयूष किराडू, राकेश रंगा, पवन सारस्वत, अंजुमन उस्ता, चेतना ओझा, राजश्री सुथार, मोहिता सिंह ने अपनी भागीदारी निभाई। महाविद्यालय स्तर पर चयनित दोनों विद्यार्थी 11 नवम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाली अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


