






मानसून की बौछारों के बीच अधिकांश भागों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इस मेघ मल्हार के बीच उल्लास का महीना अगस्त भी शुरू हो गया है। इस महीने उत्सवों की धूम रहेगी। वहीं, अवकाश भी खूब होंगे। यहां जानें इस महीने में आने वाले खास व्रत, उत्सव और अवकाश…
अगस्त में आने वाले व्रत-उत्सव...
4 अगस्त : सावन का चौथा सोमवार
5 अगस्त : चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी व दामोदर द्वादशी
6 अगस्त : बुध प्रदोष व्रत
8 अगस्त : वरलक्ष्मी व्रत व हयग्रीव जयन्ती
9 अगस्त :राखी, गायत्री जयन्ती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस व सावन पूर्णिमा व्रत
10 अगस्त : भाद्रपद प्रारंभ व गायत्री जापम
12 अगस्त : कजरी तीज, बहुला चतुर्थी व हेरम्ब संकष्टी
13 अगस्त : नाग पंचम
14 अगस्त : बलराम जयन्ती व छठ
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस व शीतला सप्तमी
16 अगस्त : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दही हांडी, कालाष्टमी
17 अगस्त : गोगा नवमी
19 अगस्त : अजा एकादशी
20 अगस्त : बुध प्रदोष व्रत
21 अगस्त : मासिक शिवरात्रि
22 अगस्त : पिठोरी अमावस्या
23 अगस्त : भाद्रपद अमावस्या
25 अगस्त : वराह जयन्ती
26 अगस्त : हरतालिका तीज
27 अगस्त : गणेश चतुर्थी
28 अगस्त : ऋषि पंचमी
30 अगस्त : ललिता सप्तमी
31 अगस्त : राधा अष्टमी व दधीचि जयंती
जानें- किस दिन रहेगा अवकाश...
3 अगस्त : रविवार
9 अगस्त : रक्षाबंधन/विश्व आदिवासी दिवस
10 अगस्त : रविवार
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
17 अगस्त : रविवार
24 अगस्त : रविवार


