






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उपाध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने शुभकामनाएँ और बधाई दी। इस अवसर पर मंच पर सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं की उपस्थित में केक काटा गया। कार्यकर्त्ताओं ने मिढ्ढा की ओर से समाज और संगठन को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। रविवार को नारी न्याय सम्मेलन एवं महिला कांग्रेस के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सारिका सिंह, जिला अध्यक्ष शशि कला राठौड़, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, डाॅ. राजेन्द्र मूड सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


