Hometrendingचुनावी रंग में चंग की थाप, होली की धमाल के साथ चला...

चुनावी रंग में चंग की थाप, होली की धमाल के साथ चला अर्जुनराम मेघवाल का संपर्क अभियान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अनूपगढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दौरे के तहत चुनावी रंग में चंग की थाप होली की धमाल के बीच जनसंपर्क किया।

उन्‍होंने जनसंपर्क के दौरान आज 6डीडी, घड़साना, 3 जीडी, ग्राम पंचायत 2 जीडी, 7 जीडी आदि गांवों में जनसंपर्क कर कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की। इस दौरान अर्जुनराम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद देश को मोदी जी जैसा ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है जिसने देश के इतिहास को गौरवशाली बनाने में अपना योगदान दिया। उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैंं। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के निम्न वर्ग के व्यक्तियों के जीवन में सुधार आया है। इसलिए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिये 19 अप्रेल को भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कर देश को तीसरी शक्ति के रूप में अपना योगदान करने के लिये अपना योगदान दें।

मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे के दौरान हनुमान डूडी, गुरदीप सिंह, रामसिंह, उदयपाल, गुमान सिंह राजपुरोहित, सुरजीत सिंह, बलवीर सिंह बराड़, सरपंच लिक्ष्मा देवी, बाबूलाल बेनीवाल, जगदीश, जयपाल, सरपंच राजेन्द्र मेघवाल, पूर्व सरपंच इन्द्रराज मेघवाल, कृष्णा देवी, बूथ अध्यक्ष साहबराम मेघवाल, जेठाराम, चिन्टू देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड पार्षद, वार्ड पंच, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular