Friday, April 24, 2026
Hometrendingभाटी के विरोध के बाद भी निशाने पर लगा अर्जुन का तीर...

भाटी के विरोध के बाद भी निशाने पर लगा अर्जुन का तीर…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर संसदीय क्षेत्र के मौजूदा सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की ओर से जारी 184 प्रत्याशियों की पहली सूची में मेघवाल को एक बार फिर टिकट थमाया गया है। दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के प्रखर विरोध के बावजूद मेघवाल टिकट लाने में सफल रहे हैं।

भाटी ने मेघवाल को टिकट देने के विरोध में हाल में पार्टी छोडऩे का ऐलान कर दिया था। इसके बावजूद पार्टी ने तीसरी बार मेघवाल पर भरोसा जता दिया है। पिछले चुनाव में अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी शंकर पन्नू वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी।

राजस्थान

सीट प्रत्याशी

बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल
श्रीगंगानगर निहालचंद मेघवाल
झुंझुनूं नरेन्द्र खिंचल
सीकर सुमेधानंद सरस्वती
जयपुर ग्रामीण राज्यवद्र्धन सिंह
टोंक-सवाई माधोपुर सुखवीर सिंह
जयपुर शहर रामचरण बोहरा
अजमेर भागीरथ चौधरी
पाली पी. पी. चौधरी
जोधपुर गजेन्द्र सिंह शेखावत
जालोर देवजी मनसिंहराम पटेल
उदयपुर अर्जुनलाल मीणा
चित्तौडग़ढ़ सी. पी. जोशी
भीलवाड़ा सुभाष चंद्र
कोटा ओम बिड़ला
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!