Sunday, February 8, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यू केडर पदों की स्वीकृति जारी, प्रदेशाध्यक्ष आचार्य के...

मंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यू केडर पदों की स्वीकृति जारी, प्रदेशाध्यक्ष आचार्य के प्रयास सफल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने गत 30 जनवरी को शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर मंत्रालयिक कर्मचारियों के रिव्यू पदों की स्वीकृति शासन स्तर से तीन दिनों में जारी करने की मांग की थी, इस पर शासन स्तर से शिक्षा ग्रुप की ओर सेस्वीकृति जारी कर दी गई है, जिसके तहत संस्थापन अधिकारी के 102, प्रशासनिक अधिकारी के 164 पद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 412 पद , सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 231 पद एवं वरिष्ठ सहायक के 34 पदों की वृद्धि हुई है।

आचार्य ने इसके लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए पदों को निदेशालय स्तर से तत्काल शाला/कार्यालय वार मदवार जारी कर आईएफएमएस पर अपडेट की मांग की है। साथ ही मंत्रालयिक कर्मचारियों /अधिकारियों की 1/4/17 से रिव्यू एवं 2025-26 की नियमित डीपीसी में हो रहे विलंब एवं इसके कारण कार्मिकों के आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए शिक्षा निदेशालय के द्वारा राज्य सरकार को पत्र दिनांक 24-11-25 एवं 3-12-25 भेज गये रिव्यू एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में मार्गदर्शन भी जारी करने की मांग की है।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!