Friday, May 15, 2026
Hometrendingनियुक्तियां : राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में विभिन्‍न पदों के लिए...

नियुक्तियां : राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में विभिन्‍न पदों के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सदस्य न्यायिक एवं सदस्य गैर-न्यायिक एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंचों में अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिक्त पदों के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में 15 जुलाई2019 तक आमंत्रित किए गए हैं।

बेसिक सीनियर सैकंडरी स्कूल बीकानेर

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार भवानी शंकर पाण्ड्या ने बताया कि सदस्य न्यायिक के 4 एवं सदस्य गैर-न्यायिक के 4 पदों पर तथा जिला मंचों के अध्यक्ष के 18 पदों एवं सदस्य महिला के 21 तथा सदस्य ओपन केटेगरी के 18 रिक्त पदों के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसमें जिला मंचों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की 31 मार्च 2020 तक की रिक्तियां सम्मिलित है।

राज्य सरकार द्वारा गठित चयन समिति की अभिशंषा पर चयन किया जाएगा। चयन समिति द्वारा उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकेगा। साक्षात्कार की सूचना आवेदक आयोग की वेबसाइट www.rscdrc.food.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप के साथस्वयं की तीन पासपोर्ट साईज फोटो सहित रजिस्ट्रारराज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगहैण्डलूम हवेलीअशोक मार्गसी-स्कीमराज.जयपुर में व्यक्तिगत अथवा डाक के माध्यम से भेज सकते है।

एसकेआरएयू : बीकानेर में खजूर की हुई बम्पर पैदावार, 20 को होगी नीलामी

बीकानेर : नर्सिंग स्‍टाफ से मारपीट, आरोपी फरार, आंदोलन की चेतावनी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!