Hometrendingअंता विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, भाजपा ने सुमन को...

अंता विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार, भाजपा ने सुमन को दिया टिकट

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्‍याशी का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने मोरपाल सुमन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्‍याशी (प्रमोद जैन भाया) का ऐलान कर चुकी है। वहीं, निर्दलीय के रूप में नरेश मीणा मैदान में है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन गए हैं।

भाजपा के प्रत्‍याशी मोरपाल सुमन की पहचान क्षेत्र में एक लो-प्रोफाइल लेकिन जमीन से जुड़े नेता के रूप में मानी जाती है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्‍याशी प्रमोद भाया क्षेत्र में अपने संगठनात्मक नेटवर्क और पुराने जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं। नरेश मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्‍प बना दिया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular