Hometrendingबॉर्डर एरिया में नशे पर फिर प्रहार, बोलेरो में बांट रहे थे...

बॉर्डर एरिया में नशे पर फिर प्रहार, बोलेरो में बांट रहे थे चार लाख की स्‍मैक, चार आरोपी अरेस्‍ट, गाड़ी भी जब्‍त

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सीमावर्ती खाजूवाला की थाना पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार प्रहार करते हुए स्‍मैक के साथ चार आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है। इनके पास से करीब चार लाख रुपए कीमत की स्‍मैक बरामद की गई है। साथ ही एक बोलेरो गाड़ी भी जब्‍त की है। इसी गाड़ी में चारों जने घूम-घूमकर स्‍मैक बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला एवं थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत और टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, इस कार्यवाही में कुंडल के चक 7 केएलडी निवासी विनोद नाई, 10 केएलडी निवासी गंगासिंह मजहबी सिख, रावला के 10 डीओएल निवासी कमीर खान व 4 एसजेएम शेखडा निवासी हिम्‍मत अली को किया अरेस्‍ट किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular