Hometrendingदिनदहाड़े लूट के मामले में आरोपी अरेस्‍ट, ईंट दिखाकर कानों से निकाल...

दिनदहाड़े लूट के मामले में आरोपी अरेस्‍ट, ईंट दिखाकर कानों से निकाल ली थी सोने की बालियां

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र के पारीक चौक की रामनाथ सदन वाली गली में एक व्‍यक्ति के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जहीर पुत्र तालिब हसन उम्र 22 वर्ष निवासी मोहल्ला भिश्तियान, मदीना मस्जिद के पास पुलिस थाना कोतवाली से पूछताछ की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार, परिवादी अनुराग सोनी निवासी बंगलानगर ने प्रकरण दर्ज करवाया कि 7.8.2025 को सुबह करीब 5 एएम पर घर से अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोङने गया था। वापस आते समय पारीक चौक रामनाथ सदन वाली गली मेंदो लङके आये व मुझे रोक लिया। उन्‍होंने मेरी जेबों की तलाशी की तो कुछ नहीं मिला। फिर उन्होंने ईंट उठाकर मुझे ईंट का भय दिखाकर मेरे कानों की दो सोने की बाली जिनका वजन 4 ग्राम था, जबरदस्ती निकाल कर भाग गये।

कार्यवाही करने वाली टीम

विक्रम तिवाडी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर

श्रवण सिंह हैडकानि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

पुरूषोतम कानि 2063 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

कपिल कुमार कानि 1254 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

नरेश कुमार कानि 1023 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

अमर सिंह कानि 414 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

विशेष भूमिका : कपिल कानि 1254, नरेश कानि 1023

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular