Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरएक और हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

एक और हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु का एक और मामला सामने आया है। सदर थानान्तर्गत चौखूंटी रेल फाटक पर गुरुवार तड़के हुई इस घटना में मृतक युवक का नाम ओमप्रकाश सुथार (30) पुत्र आसुराम है। सदर पुलिस के अनुसार मृतक ओमप्रकाश बुधवार शाम को अपने घर से बिना बताए निकला था। गुरुवार सुबह उसके परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई।

मृतक के भाई अनिल कुमार सुथार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौखंूटी क्षेत्र के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अयूब कायमखानी ने बताया कि उसे गुरुवार तड़के करीब चार बजे किसी ने सूचना दी कि चौखूंटी रेल फाटक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दे दी। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन बीकानेर के प्लेटफार्म संख्या दो पर भी टे्रन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। मृतक शिवनारायण व्यास (50) पुत्र लक्ष्मीनारायण जस्सूसर गेट क्षेत्र का निवासी था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!