Monday, April 29, 2024
Hometrending2024 का वार्षिक राशिफल, जानें- सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया...

2024 का वार्षिक राशिफल, जानें- सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

साल 2024 में कई बड़े ग्रह नक्षत्रों का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा के अनुसार, इस साल गजकेसरी, मालव्य योग समेत कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसका फायदा मेष, कन्या समेत कई राशियों को मिलने वाला है। वहीं, सिंह और धनु समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं साल 2024 मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है और उपयोगी उपाय…

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से अनुकूल परिणाम देगा, साथ ही मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। इसके अलावा इस वर्ष अधिकांश छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के जातकों के जीवन में कुछ चुनौतियां दिखाई दे रही हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां होने की संभावना है। इसके अलावा आपको पाचन संबंधित समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हुए अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होगी। ग्रह के गोचर का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन में देखने को मिलेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। इस साल आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है। साल 2024 लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के लिए शांत रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको अपने धन में वृद्धि करनी चाहिए और विलासिता पर कुछ खर्च करना चाहिए। आपका अधिकांश समय बच्चों के साथ बीतेगा। आप काफी समय चिंता करने और उनके भविष्य के निर्माण में व्यतीत करेंगे। इस साल आप काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं। हालांकि, साल का दूसरा भाग आपके लिए कुछ बीमारियां लेकर आ सकता है। करियर के लिहाज से यह समय आपके करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। हालांकि साझेदारी वाला व्यवसाय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। अगर आप विदेश में बसना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 2024 काफी फायदेमंद रहने वाला है। आपका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वाणी में संयम बरतना होगा। 2024 आपके लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। वर्ष के दूसरे भाग में सामाजिक संबंध बनाते समय सावधान रहें। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। इस साल आप अपने सभी पुराने कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। अगर आप अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं तो साल 2024 आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल अच्छा रहने की उम्मीद है। वाणी में संयम बरतना होगा। करियर की नई संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, काम का दबाव भी बढ़ता नजर आ रहा है। इस वर्ष आपके धार्मिक होने की उम्मीद है। धार्मिक यात्रा आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह इस वर्ष आर्थिक और सामाजिक कद में वृद्धि कराएगा बेशक आपको नए मौके मिलेंगे लेकिन साथ ही आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। इससे आपके जीवन में तनाव बढ़ने की भी संभावना है। यह आपके समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस साल आपको जुए आदि से दूर रहने की जरूरत है। प्यार करने वालों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। साल के दूसरे भाग में आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि, आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की संभावना है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी कला आपके बहुत काम आएगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातक इस वर्ष आप अपने लक्ष्य को अधिक स्पष्ट रूप से देखेंगे। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद आपको कई काम करने में मदद करेगी। आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो यह समय आपके लिए कुछ खास अनुकूल नहीं दिख रहा है। विवाह संबंधी मामले सुलझते हुए नजर आएंगे। इस वर्ष आपको उच्च रक्तचाप और अपच जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। हालांकि, छात्रों के लिए साल 2024 काफी अच्छा जाने वाला है। लेकिन, अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस साल इससे बचना ही बेहतर होगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की की भी पूरी संभावना है। लेकिन इससे आप पर काम का दबाव बढ़ेगा। नए अवसर की तलाश के लिए आपको अपनी सोच के दरवाजे खुले रखने होंगे। इससे आप इस साल अपनी चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर पाएंगे। अनचाहे ख़र्चे आपको आर्थिक रूप से परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपके लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। इस साल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो सकती है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। निवेश की नई योजनाएं बनाने के लिए समय बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी हैं। साल 2024 में आपके पेशेवर स्तर में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में इस साल आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। शेयर बाजार में आपको कुछ नुकसान होने की संभावना है।

तुला राशिफल

तुला राशि वाले जातकों के लिए एक शानदार साल रहने वाला है। राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपके जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं। जून तक आपको करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक तौर पर साल 2024 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन इसके साथ ही कुछ रुकावटें भी आपके रास्ते में आ सकती हैं। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। साल की दूसरी तिमाही में आपके लिए अपनी भावनाओं पर काबू पाना आसान नहीं होगा। आपको अपने खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस साल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर रह सकती है। अगर आप संयमित जीवनशैली अपनाएंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। साल 2024 में कार्यभार की अधिकता के कारण आप काफी तनाव में रहने वाले हैं। आप कानूनी मामलों में भी फंस सकते हैं। साल 2024 में सितारे आपसे अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहने को कह रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2024 पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है। इस वर्ष नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जून के बाद का समय थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर कुछ अस्थिरता है। ख़र्चे आपको लगातार तनाव में रखेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालांकि साल के दूसरे भाग में कुछ अलगाव हो सकता है। साल का पहला भाग स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। साल 2024 में वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। राशिफल 2024 के अनुसार प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। लेकिन, इस साल आपको चोरी का भी खतरा रहेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। मीडियाकर्मियों के लिए यह साल फायदेमंद नजर आ रहा है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी और इससे साझेदार भी आपसे जुड़ सकते हैं। लेकिन सहकर्मियों से अनबन चिंता का विषय बन सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से बात करें तो पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों की बात करें तो साल 2024 आपके लिए सकारात्मक रहने के आसार हैं। साल के दूसरे भाग में संतान को कुछ परेशानी हो सकती है। आपके ऊर्जा स्तर में कमी आएगी। धन और ज्ञान में वृद्धि के भी संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ज्ञान की बात करें तो छात्रों के लिए 2024 बहुत ही अच्छा समय है। घरेलू चिंताएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए काम के लिहाज से यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि, महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक मोर्चे पर आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यावसायिक रूप से भी साल के शुरुआती छह महीने आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहे हैं। आपके ख़र्चों और कमाई के बीच सही संतुलन बना रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साल के पहले भाग में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अगर आप प्रॉपर्टी और घर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। इस साल लाभ और सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक जरूर देगी हालांकि इस साल खर्चों में कुछ बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशिफल

ग्रहों के प्रभाव के कारण कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल काफी फायदेमंद नजर आ रहा है। साल के पहले भाग में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आप पिछले साल की तरह सकारात्मक सोच के साथ काम करते रहेंगे। इस दौरान आपकी कमाई में इजाफा हो सकता है। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके किसी अन्य स्थान पर बसने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस साल आपका एनर्जी लेवल काफी हाई रहेगा। विशेष रूप से आपकी मानसिक ऊर्जा का स्तर काफी ऊंचा रहेगा। आप अपनी इच्छाओं को अधिक ऊर्जा और स्पष्टता के साथ व्यक्त करने में सक्षम होंगे। यह साल आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति का सही समय है। सहकर्मियों और वरिष्ठ कर्मचारियों का सहयोग आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा। प्रगति, सफलता और समृद्धि आपका इंतजार कर रही है।

मीन राशिफल

यह साल आपके लिए कुछ अनुकूल नहीं दिख रहा है। आपका पार्टनर भी आपको परेशान कर सकता है। जून 2024 के बाद स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों की बात करें तो ग्रहों का प्रभाव आपको आशावादी और स्वतंत्र बना सकता है। इससे आपकी लव लाइफ को फायदा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करियर और नौकरी में बदलाव के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। साझेदारी का व्यवसाय आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर हो सकता है। समाज और सरकार आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। साल के दूसरे भाग में आपको कई दुविधाएं हो सकती हैं। -मोहित बिस्सा, ज्योतिषाचार्य, बीकानेर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular