








बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालन विभाग में खुलने वाले नए उप चिकित्सा केन्द्रों में चार सौ पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। इसमें 200 पशुधन सहायक और 200 जलधारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
निर्णय स्वागत योग्य…
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत से संबंध संगठन अराजपत्रित पशुपालन विभाग ने सरकार के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया है। महासंघ से संबंध संगठन अराजपत्रित पशुपालन विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश आचार्य(पप्पू काका) ने ग्रामीण क्षेत्रों में इन पदों की महत्ती आवश्यकता थी।
समय रहते है यह भर्ती होने से विभाग को राहत मिलेगी। साथ ही नए चिकित्सा केन्द्रों पर पशुपालकों के लिए सहुलियत रहेगी। आचार्य ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा है कि भविष्य में सरकार कर्मचारी हितों की रक्षा करते हुए विभाग में रिक्त पड़े पदो पर शीघ्र ही नियुक्तियां कर ग्रामीण इलाकों में राहत प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में पशुधन का शीघ्र उपचार हो सकेगा।
आचार्य ने कहा कि कोरोना के समय में भी ग्रामीण इलाकों में पशुधन सहायक एवं जलधारी ने भी अनुकरणीय कार्य कर अपना सहयोग प्रदान किया है। आने वाले समय में भी पशुधन सहायक अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।
संगठन ने उठाई थी आवाज
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के तत्वावधान में महासंघ से संबंध संगठन अराजपत्रित पशुपालन विभाग समय-समय पर पशुपालन विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती करने सहित मांगों को उठाता रहा है। प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने कहा कि संगठन की मेहनत रंग लाई, सरकार ने उनकी आवाज सुनी और सकारात्मक निर्णय किया।
बीकानेर में कोरोना मरीज महिला की मौत, अब तक 56 मौतें
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों की संख्या बढने के साथ-साथ मौतों का आंकडा भी बढ रहा है। आज सुबह कोरोना मरीज महिला की मौत हो गई है।
पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सलीम ने बताया कि साले की होली निवासी 60 वर्षीया सीमा देवी पत्नी रामेश्वर लाल को चार अगस्त को पीबीएम अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। शनिवार अलसुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना से अब तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।























