Friday, June 19, 2026
Hometrendingदो से अधिक संतान के कारण पदोन्नति से वंचित कार्मिकों की मूल...

दो से अधिक संतान के कारण पदोन्नति से वंचित कार्मिकों की मूल वरिष्ठता के लिए नियमों में संशोधन प्रक्रियाधीन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि दो से अधिक संतान के कारण पदोन्नति से 3 अथवा 5 वर्ष वंचित किए जा चुके कार्मिकों को पदोन्नति उपरांत उनकी मूल वरिष्ठता प्रदान किए जाने के लिए नियमों में संशोधन वर्तमान में प्रक्रियाधीन है।

डॉ. कल्ला बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सदस्य निर्मल कुमावत द्वारा इस सम्बन्ध में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का कार्मिक मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नियमों में संशोधन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा कैबिनेट द्वारा इसे मंजूरी दी जा चुकी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!