Thursday, December 11, 2025
Homeबीकानेरपुष्करणा समाज के महिला छात्रावास के लिए जमीन आवंटित

पुष्करणा समाज के महिला छात्रावास के लिए जमीन आवंटित

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर पुष्करणा कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित महिला छात्रावास की जमीन के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति जारी कर दी है। सरकार ने यह जमीन नत्थूसर गेट के बाहर हरोलाई हनुमान मंदिर क्षेत्र में आवंटित की है। नगरीय विकास विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगजीतसिंह मोंगा की ओर से जारी पत्र में ट्रस्ट को हरोलाई क्षेत्र में खसरा नंबर 153 में 253020 वर्गमीटर क्षेत्र छात्रावास के लिए आवंटित किया गया है।

ट्रस्ट के सचिव व शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामकिसन आचार्य ने बताया कि महिला छात्रावास के लिए नगर विकास न्यास के माध्यम से ट्रस्ट लागातार प्रयासरत था। इस संबंध में निर्धारित राशि भी समय-समय पर जमा करवाई जा चुकी थी। आचार्य ने बताया कि इस जमीन का आवंटन पूर्व में होने के बाद निरस्त कर दिया गया था, लेकिन हमने प्रयास जारी रखे। नगर विकास न्यास में राशि जमा होने के कारण सरकार ने इस मामले में फैसला करते हुए निरस्त आवंटन को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बहाली के आदेशों के लिए आचार्य ने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी और नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के प्रयासों की सराहना की है।

आचार्य ने कहा कि महिला छात्रावास के लिए जमीन मिल जाने के बाद अब यहां शीघ्र ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। बीकानेर में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने वाली पुष्करणा समाज की महिलाओं, युवतियों के लिए यह छात्रावास काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि पूर्व में उक्त छात्रावास का आवंटन निरस्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में आवंटन के लिए निर्धारित राशि जमा होने के बाद उसे बहाल कर दिया गया। आवंटित जमीन लगभग एक बीघा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!