Saturday, April 25, 2026
Homeम्हारो बीकानेरसर्व समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, आवेदन आठ तक

सर्व समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, आवेदन आठ तक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सर्व समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक सुनीता गौड़ ने बताया की वर्ष 2017-18 के सत्र की कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा रत्न अवार्ड के विशेष पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

इसके साथ ही मेडिकल, चार्टेर्ड अकाउंटेंट परीक्षाओं में योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद में विजेता खिलाडिय़ों और राज्य प्रशासनिक और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्त को भी सम्मानित किया जायेगा।गौड़ ने बताया की जिले में उत्कृष्ट कार्य और सेवा करने वाले स्वयं सेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओंं को भी सम्मानित किये जाने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने बताया की श्रेष्ठता प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को अपनी अंक तालिका की स्वयं प्रमाणित प्रतियां और अन्य जनों को अपनी योग्यता प्रमाण पत्र की प्रतियां सहित अपनी पासपोर्ट साइज की 2 फोटो 8 जुलाई 2018 तक गोगा गेट बागीनाड़ा हनुमान मंदिर के पास अरविन्द औषध भण्डार, रानी बाजार गौड़ सभा भवन, जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित अजंता स्टूडियो में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!