Friday, May 15, 2026
Hometrendingगहलोत-पायलट के बीच 'सब ठीक है'! 1 दिन में दिए 2 संदेश….

गहलोत-पायलट के बीच ‘सब ठीक है’! 1 दिन में दिए 2 संदेश….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही गुटबाज़ी की खबरों के बीच शुक्रवार को दोनों ही नेताओं ने एक नहींबल्कि दो बार एकजुटता का सन्देश देकर इन खबरों को खारिज करने की कोशिश की। उनका यह संदेश सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपको बता दें कि जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित जन सूचना पोर्टल कार्यक्रम मुख्‍यमंत्री गहलोत और उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के शामिल होने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। जब पोर्टल लॉन्च होने का वक्त आया तब सीएम गहलोत ने डिप्टी सीएम पायलट को अपने नज़दीक बुलाया और साथ में बटन दबाकर पोर्टल को लॉन्च किया। इसके साथ ही गहलोत ने यह संदेश देने की कोशिश की हम दोनों के बीच ‘सब ठीक है‘ चल रहा है।

इसके अलावा दूसरा सन्देश एक ही प्लेन से साथ में जयपुर से दिल्ली जाकर दिया। पता चला है कि गहलोत और पायलट दोनों का दिल्ली अलगअलग जाने का कार्यक्रम थालेकिन बाद में गहलोत अकेले जाने के बजाय सचिन पायलट के साथ रवाना हुए। इससे पहले पायलट की फ्लाइट दोपहर डेढ़ बजे की थीजबकि सीएम गहलोत का स्टेट प्लेन से जाने का कार्यक्रम था। बाद में दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद पायलट ने गहलोत संग स्टेट प्लेन में जाने का इरादा बना लिया।

त्रिलोक सिंह बने शहर संयोजक

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!