Monday, June 22, 2026
Hometrendingचक्रवात 'निसर्ग' के साये के बीच राजस्‍थान के इन जिलों के लिए...

चक्रवात ‘निसर्ग’ के साये के बीच राजस्‍थान के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देश के महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्र तट की ओर तेजी से बढ़ रहे चक्रवात ‘निसर्ग’ ( Cyclone Nisarga ) असर राजस्‍थान के मौसम पर भी पड़ने की संभावनाओं के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में अगले तीन दिन अंधड़ के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ आज दोपहर तक महाराष्ट्र व गुजरात के तटीय इलाकों से टकराकर भीषण रूप ले सकता है। इसका असर देश के कई हिस्सों के मौसम पर भी पड़ेगा। तूफान के असर से प्रदेश में अगले तीन दिन बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, पाली, जालौर, डूंगरपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनके अलावा प्रदेश के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, जोधपुर, नागौर, अजमेर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली, झुंझुनूं, बूंदी में अंधड़ व बौछारें गिरने का पूर्वानुमान है।

केंद्र सरकार द्वारा 10 बड़े राज्यों के तुलनात्मक अध्ययन में राजस्थान बना अव्वल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!