Tuesday, April 21, 2026
Hometrendingआखातीज अभी दूर, चाइनीज मांझे का कहर हो गया शुरू, प्रभु सिंह...

आखातीज अभी दूर, चाइनीज मांझे का कहर हो गया शुरू, प्रभु सिंह हुए जख्‍मी, गर्दन पर लगा वार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आखातीज पर जमकर पतंगबाजी होती है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्‍व चाइनीज मांझे का भी उपयोग करते है। लेकिन, इस बार अभी से चाइनीज मांझे का चलन शुरू हो गया है। शनिवार को स्‍कूटी पर सवार होकर एक व्‍यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आने से जख्‍मी हो गए। सागर रोड निवासी प्रभु सिंह मेड़तिया स्‍कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे चौखूंटी ओवरब्रिज पहुंचे तो अचानक चाइनीज मांझा उनके गर्दन से टकरा गया। वे तत्‍काल संभल गए लेकिन गर्दन पर जख्‍म हो गया।

आपको बता दें कि हर बार प्रशासन की ओर से चाइनीज मांझे के उपयोग पर पाबंदी लगाई जाती है। हर साल इस मांझे के कहर से सैकड़ों लोग जख्‍मी हो जाते हैं। ऐसे हादसों में मौत होने के भी आंकड़े हैं। प्रशासन को चाहिए कि आखातीज से पहले शुरू हुए इसके कहर पर तत्‍काल प्रभाव से अंकुश लगाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!