Tuesday, March 19, 2024
Homeखेलआकाश-योगेश ने जीते 'रंगीला' स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के खिताब

आकाश-योगेश ने जीते ‘रंगीला’ स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के खिताब

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। खेल लेखक एवं समीक्षक स्व. झंवर लाल व्यास रंगीला की स्मृति में रंगीला फाउण्डेशन द्वारा नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित बारहवीं शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आकाश स्वामी तथा सीनियर वर्ग में योगेश स्वामी विजेता रहे। आकाश ने सभी सात चक्र जीतकर खिताब हासिल किया, वहीं योगेश ने छह मुकाबलों में जीत हासिल की।
प्रतियोगिता संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि जूनियर वर्ग में आकाश स्वामी ने 7 चक्रों से 7 अंक हासिल किए। वहीं आदित्य शर्मा, आदित्य जैन एवं अंशुमान टाक ने छह-छह अंक प्राप्त किए। प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर आदित्य शर्मा ने दूसरा तथा आदित्य जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में रंजन उपाध्याय तथा मोहनीस टाक ने 5.5 अंक प्राप्त किए। वहीं 14 शातिरों को 5.5 अंक पर संतोष करना पड़ा। जूनियर महिला वर्ग में दर्शिता गोस्वामी, वंशिका जैन तथा ईशा हर्ष ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसर स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में योगेश स्वामी, महावीर बिठू तथा कपिल पंवार ने सात में छह मुकाबले जीतकर छह-छह अंक हासिल किए। प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर योगेश प्रथम, महावीर द्वितीय तथा कपिल तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में राजेन्द्र सिंह तथा भानू आचार्य ने 5.5-5.5 अंक हासिल किए। वहीं राजीव नारायण जोशी, हिमांशु मारू, राजेन्द्र व्यास, मनोज जोशी तथा आदित्य पुरोहित ने 5-5 अंक बनाए। इस ग्रुप के महिला वर्ग में कीर्ति स्वामी, संघप्रिया ढाल तथा आशा खत्री ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सत्तर वर्षीय शिवरतन सोनी ने भी प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डीपी छींपा, वीएन जोशी तथा एसएन करनाणी ने निभाई। अनिरूद्ध आचार्य, रोहित व्यास, केशव आचार्य और विनीत व्यास ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। फाउण्डेशन अध्यक्ष एडवोकेट बसंत आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 जनवरी को रंगीला की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में सायं 4 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular