Hometrendingराजस्‍थान में मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद अब विभागों के आवंटन पर चर्चाओं...

राजस्‍थान में मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद अब विभागों के आवंटन पर चर्चाओं का बाजार गर्म

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद अब विभागों के आवंटन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर पार्टी में उच्‍च स्‍तर पर मंथन का दौर चल रहा है। लिहाजा मंत्रियों को विभाग के आवंटन में कुछ देरी हो सकती है।

बहरहाल, सबसे ज्‍यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है किस मंत्री को कौनसा विभाग मिलेगा, इसके अलावा गृह विभाग को लेकर भी कयासों का दौर तेज हो रहा है। माना जा रहा है कि इस विभाग के लिए खुद मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा, उपमुख्‍यमंत्री दीया कुमारी व किरोड़ी लाल मीणा तथा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सबसे तगड़े दावेदार माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गृह विभाग पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पास था। इसे लेकर भाजपा ने मुद्दा भी बनाया। ऐसे में माना जा रहा है कि मौजूदा सरकार में गृह विभाग की जिम्‍मेदारी सीएम को नहीं मिलेगी।

इस बीच, आपको बता दें कि भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, मदन दिलावर और सुमित गोदारा को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular