






बीकानेर Abhayindia.com मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना टीम ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। महानिरीक्षक हेमन्त कुमार शर्मा, एसपी कावेन्द्रसिंह सागर के आदेशानुसार आपराधिक गैंग्स के विरूद्ध कार्यवाही, स्थायी वांरटियों की धरपकड़, प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़, आसामाजिक तत्वों, आर्म्स एक्ट व संगठित अपराधियों/विभिन्न गैंग्स के विरूद्व चलाये गये अभियान के दौरान एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के निकट सुपरविजन में मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही शुरू की।
टीम द्वारा दौराने गश्त आरोपी रामस्वरूप गाट पुत्र लक्ष्मणराम जाट उम्र 24 साल निवासी तेजरासर पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर के कब्जे से 01 अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफतार किया जाकर आरोपी के विरूद्व प्रकरण संख्या 243 / 2025 आर्म्स एक्ट की धाराओं मे पंजीकृत कर अनुसंधान एएसआई रूपाराम द्वारा शुरू किया गया। आरोपी से हथियार खरीद फरोख्त व इनसे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैंं, के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली टीम
विजेन्द्र सीला पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
हनुमानसिंह सउनि पुलिस थाना मुक्ताप्रसादनगर बीकानेर
मुन्नाराम एचसी 157 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
हेमसिंह कानि 579 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
महेश कानि 1587 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर
छगनलाल कानि 1223 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर


