बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन माह पुराने इस मामले में गिरफ्तार गंगाशहर निवासी आरोपी नवरतन पेड़ीवाल को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, नयाशहर थाना क्षेत्र में एक लड़की राशन का सामान लेने घर से बाहर गई और एक युवक उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी में नयाशहर थानाप्रभारी वेदपाल शिवराण, हेड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल संजय और कलवीर की अहम भूमिका रही।













