Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingनाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अपहृत बालिका को दस्तयाब कर नारी निकेतन बीकानेर भिजवाया गया

नोखा थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि गुरुवार को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 24 अगस्त की सुबह वो व उसकी पत्नी व पुत्र खेत में काम करने चले गए। लगभग 4 बजे मेरे पुत्र के पास घर से फोन आया कि मेरी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। बाद में घर आने पर पता चला कि पांचू निवासी नवरतन नायक का घर के मोबाइल पर फोन आया था। नवरतन ही मेरी नाबालिग पुत्री को शादी करने की नियत से बहला फुसला कर भगा कर ले गया हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर थानास्तर पर टीम गठित की।

पुलिस टीम ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पांचू निवासी नवरतन नायक को हिरासत लेकर मामले की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार शाम एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अपहृत बालिका को दस्तयाब कर 25 अगस्त को नारी निकेतन बीकानेर में भिजवाई जा चुकी है। कार्यवाही नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई शम्भूसिंह, महिला कांस्‍टेबल निर्मला, कांस्‍टेबल पवन शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!