Hometrendingजयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत को थप्पड़...

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत को थप्पड़ जड़े, आंदोलन तेज करने का ऐलान

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को किसी अनजान व्यक्तियों ने थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद हालांकि पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। बाद में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन को और तेज करने का एलान किया। जयपुर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच करेगी।

जयपुर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच करेगी और इस बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन और आक्रामक होगा। अभिजीत दीपके ने मंच से “दिल्ली चलो” का नारा लगाते हुए कहा कि इस बार उनका काफिला बिना इस्तीफे के वापस नहीं लौटेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को छात्र-युवा अधिकारों की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अब यह मुद्दा केवल परीक्षा अनियमितताओं या किसी एक संगठन तक सीमित नहीं रहा है। देशभर के छात्र, युवा और अभिभावक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। रांका ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular