Hometrending“संकटमोचक” की निगरानी में एमपी के विधायकों का जयपुर में शाही ठाठ-बाट

“संकटमोचक” की निगरानी में एमपी के विधायकों का जयपुर में शाही ठाठ-बाट

जयपुर abhayindia.com मध्यप्रदेश के महाराज के कहे जाने वाले ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के साथ ही उपजे सियासी संकट के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेज दिया है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के संकटमोचक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की निगरानी में एमपी के कांग्रेस विधायकों का आमेर के बुएना विस्टा होटल व चंदवाजी के चक स्थित नेचर फार्म्स के ट्री हाउस रिसॉर्ट में ठहराव किया गया है। जहां उनकी खातिरदारी शाही ठाठ-बाट से हो रही है।

आपको बता दें कि ट्री हाउस रिसॉर्ट के मुख्य गेट पर करीब आधा किमी दूर ही मीडिया व अन्य ग्रामीणों को रोक दिया गया। यह रिसॉर्ट जयपुर दिल्ली हाइवे पर एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है। यहां आमजन की आवाजाही नहीं रहती जिससे यह जगह एकदम सुरक्षित मानी जा रही है। मुख्य गेट पर पर्याप्त पुलिस जाब्‍ता व सिविल में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसी तरह जयपुर एयरपोर्ट से ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट करीब 25 किलोमीटर दूर है, जबकि दोनों ही रिसॉर्ट की बीच भी लगभग 34 किलोमीटर की दूरी है। दोनों रिसॉर्ट में फिलहाल आम लोगों के लिए बुकिंग नहीं ली जा रही है।

सिंधिया की भाजपा में एंट्री में इस मुस्लिम नेता ने निभाई खास भूमिका…

बीकानेर : हिन्‍दी व राजस्‍थानी में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा ने 9 प्रत्‍याशियों का किया ऐलान, राजस्‍थान से गहलोत…

राजस्‍थान : राज्‍यसभा की 3 सीटों के लिए कांग्रेस में डूडी सहित 12 नेता दावेदार…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular