Thursday, May 14, 2026
Hometrendingसिने अभिनेता सलमान खान की जान को खतरा, शूटर ने धमकी

सिने अभिनेता सलमान खान की जान को खतरा, शूटर ने धमकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर abhayindia.com सिने अभिनेता सलमान खान को एक शूटर ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्रुप “सोपू” के फेसबुक पेज पर गैरी शूटर नामक युवक ने सलमान खान के चित्र पर लाल क्रॉस लगाकर धमकी दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले शूटर लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कोर्ट के अलावा रास्तेभर सलमान की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्‍तैद रहती है। विदित रहे कि आगामी 27 सितंबर को सलमान खान को जिला व सत्र जिला जोधपुर न्यायालय में पेश होना है।

जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्रुप “सोपू” के फेसबुक पेज पर गैरी शूटर नामक युवक ने सलमान खान के चित्र पर लाल क्रॉस लगाकर लिखा है कि “सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन विश्नोई समाज और सोपु पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू की अदालत में तू दोषी है सलमान”। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

इधर, जोधपुर डीसीपी धर्मेंद्र यादव के अनुसार पुलिस किसी भी सेलिब्रिटी को पेशी के दौरान पूरी सुरक्षा देती है और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!