Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर : बाइक पर अवैध हथियार लेकर घूमते दो नाबालिग पकड़े

बीकानेर : बाइक पर अवैध हथियार लेकर घूमते दो नाबालिग पकड़े

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नयाशहर थाना पुलिस की ओर से अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक और सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड कर उनके पास से एक पिस्‍टल और एक देशी कटटा बरामद किया गया है।

थानाप्रभारी ईश्‍वर प्रसाद ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय कुमार, हैडकांस्‍टेबल तनेराव सिंह, कांस्‍टेबल वासुदेव, बलवीर, मुखराम, रमेश को गश्‍त के दौरान पूगल रोड पुलिये के पास दो बालक संदिग्‍ध अवस्‍था में मिले। वे एक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्‍हें रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से अवैध हथियार एक पिस्‍टल व एक देशी कटटा मिला। इस दोनों को पकड कर उनके कब्‍जे से हथियार बरामद कर लिए।

उन्‍होंने बताया कि उक्‍त मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगाया जा रहा है। साथ ही उन्‍हें ये अवैध हथियार कहां से मिले, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी नयाशहर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी प्रभात गहलोत को दबोचा था, उसके पास से देशी कटटा बरामद किया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!