Hometrendingराजस्‍थान में शुरू होगा बारिश का नया दौर, जानें- अगले चार-पांच दिनों...

राजस्‍थान में शुरू होगा बारिश का नया दौर, जानें- अगले चार-पांच दिनों का पूर्वानुमान….

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गर्मी का असर गहराने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, आज भरतपुर, कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने तथा अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान दिन के समय अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार,  पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने तथा पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं, सोमवार व मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। आपको बता दें कि तीन दिन बारिश के दौर के बाद प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश का करीब 81 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular