Hometrendingनिकाय चुनाव 2026 : भाजपा में बगावत करने वाले 41 पदाधिकारियों पर...

निकाय चुनाव 2026 : भाजपा में बगावत करने वाले 41 पदाधिकारियों पर गिरी गाज, 41 को किया निष्‍कासित

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में निकाय चुनाव की सरगर्मियों में बीच पार्टियों से बगावत करने वालों पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने, बागियों का समर्थन करने या अपने परिजनों को चुनावी मैदान में उतारने वाले 41 पदाधिकारियों को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सबसे ज्‍यादा जयपुर में 26 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करना संगठन विरोधी गतिविधि और घोर अनुशासनहीनता है।

भाजपा से निष्कासित किए गए 26 जयपुर कार्यकर्ताओं में मोहनलाल कुमावत, छीतरमल शर्मा, नेमीचंद सैन, हरिशंकर बोहरा, दिनेश कांवट, चंदा कुमावत, कमलेश तिवारी, बनवारी सैनी, महर्षि शर्मा, पंकज गोयल, राजेश सालोदिया, नारायण सोनी, समा राठौड़, राजू अग्रवाल, जय वशिष्ठ, शंकर शर्मा, शंकर शर्मा (पूर्व पार्षद की पत्नी), रमेश चंद्र सैनी, स्वाति परनामी, मुकेश किराड़, बीना मेठी, नरेश शर्मा, विश् म सिंह तंवर, शिव सोनी, बरखा सैनी और अविनाश सैनी (पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा) के नाम शामिल हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular