Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानकांग्रेस ने आठ जिलों में लगाए नए जिलाध्यक्ष, अब बीकानेर की बारी...

कांग्रेस ने आठ जिलों में लगाए नए जिलाध्यक्ष, अब बीकानेर की बारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आठ जिलों में अध्यक्ष बदलते हुए नए अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। इधर, बीकानेर में भी शहर जिलाध्यक्ष को लेकर जोर आजमाइश तेज हो गई है। पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, राजकुमार किराड़ू, आनंद कुमार जोशी सहित कई नेता राजधानी में पार्टी के आला नेताओं से मिलने-जुलने में व्यस्त हो रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर कांग्रेस स्थानीय स्तर पर भी गुटों में बंटी हुई है। एक गुट जहां वर्तमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत को ही बरकरार रखने के पक्ष में हैं, वहीं दूसरा गुट उनको हटाकर किसी नए बनाने के पक्ष में है। फिलहाल अध्यक्ष के दावेदार के तौर पर प्रमुख रूप से वर्तमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित जनार्दन कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, बाबू जयशंकर जोशी, गुलाम मुस्तफा, आनंद कुमार जोशी व चंद्रप्रकाश गहलोत के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष पदों को लेकर भी जोर आजमाइश का दौर तेज हो गया है।

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आदेश जारी कर नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो लंबे समय से ब्लॉक व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों ही प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इनकी नियुक्ति के संकेत दिए थे। इसके बाद एआईसीसी में शनिवार को जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए। अब ब्लॉक अध्यक्षों की भी जल्द सूची जारी की जाएगी।

आठ जिलों के नए जिलाध्यक्ष

झालावाड़ में कैलाश मीणा
जैसलमेर में गोविंद भार्गव
झुंझुनूं में डॉ. जितेंद्र सिंह
कोटा सिटी में रविंद्र त्यागी
सीकर में पी. एस. जाट
टोंक में लक्ष्मण चौधरी
सिरोही में जीवाराम आर्य
भीलवाड़ा में रामपाल शर्मा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!