Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर क्राइम न्यूज टुडे- सात जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

बीकानेर क्राइम न्यूज टुडे- सात जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सदर थाना पुलिस ने भूखंड पर निर्मित परिसर को हड़पने की नीयत रखने तथा मारपीट करने के आरोप में सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार परिवादी दुर्गादास सर्किल निवासी संतोष कुमार गहलोत पुत्र जेठाराम गहलोत की रिपोर्ट पर गौतम गुप्ता पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, जुल्फीकार अहमद, चन्द्र शेखर, गौतम गुप्ता की पत्नी, दीपक अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 459 354 323 427 395 147 148 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच पुलिस निरीक्षक ऋषिराज सिंह को सौंपी गई है।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि परिवादी मोमासर बास निवासी लक्ष्मी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी रामदेव पुत्र लूणाराम सोनी ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई कर रहे हैं।

गाड़ी हटाने की बात पर मारपीट, मामला दर्ज

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सदर थानान्तर्गत आमरास्ते पर गाड़ी हटाने की बात को लेकर हुआ झगड़ा बाद में मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी गिन्नाणी बागवानों का बास निवासी श्याम सोलंकी पुत्र धन्नाराम सोलंकी की रिपोर्ट पर पुरानी गिन्नाणी निवासी पारस तंवर पुत्र दिलीप उर्फ पप्पू के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 341 382 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह कर रहे हैं।

एम. पी. कॉलोनी में चोरी

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नयाशहर थाना क्षेत्र की एम. पी. कॉलोनी में स्थित घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 13/243 एम. पी. कॉलोनी निवासी श्रीमती संजू खिलेरी पत्नी मनीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 29 अप्रेल को कोई अज्ञात शख्स उसके घर में घुसकर नकदी एवं घरेलू सामान चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई निरंजन सिंह को दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!