Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में अब लगेगी तबादलों की झड़ी, बड़े पैमाने पर नौकरशाह होंगे...

राजस्‍थान में अब लगेगी तबादलों की झड़ी, बड़े पैमाने पर नौकरशाह होंगे इधर-उधर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा प्रदेश में तबादलों की भी झड़ी लगने वाली है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले बड़े अफसरों की तबादला सूची सामने आएगी। इसमें करीब पचास से ज्‍यादा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हो सकते हैं। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग की ओर से यह सूची कभी भी जारी की सकती है।

जानकारों की मानें तो कई जिलों में मंत्री और विधायकों की मांग पर कलक्‍टर और एसपी बदले जा सकते हैं। चुनाव से पहले गहलोत सरकार अपने विधायकों की नाराजगी दूर कर सकती है।

आपको बता दें कि हाल में कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलनों और वन टू वन संवाद कार्यक्रमों के दौरान कई मंत्रियों व विधायकों ने अफसरों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए थे। उन्‍होंने शिकायत करते हुए कहा कि अफसर उनके कार्यों को अहमियत नहीं दे रहे हैं। इसका उन्‍हें चुनाव के दौरान क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। चर्चा यह भी है कि कई विधायकों ने अपने चहेते अफसरों को क्षेत्र में लगाने की मांग भी कर रखी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नौकरशाहों की जंबो सूची कभी भी जारी हो सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!