Hometrendingबीकानेर क्राइम : प्रधान और बीडीओ में विवाद, प्रधान ने रिकार्ड खुर्द-बुर्द...

बीकानेर क्राइम : प्रधान और बीडीओ में विवाद, प्रधान ने रिकार्ड खुर्द-बुर्द के आरोप में दर्ज कराया मामला

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा पंचायत समिति प्रधान और विकास अधिकारी (बीडीओ) पर चल रहा विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। प्रधान रामप्‍यारी देवी तर्ड पत्‍नी श्रीराम तर्ड निवासी जसरासर ने विकास अधिकारी के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रधान रामप्‍यारी तर्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम विकास अधिकारी नोखा अभिमन्‍यु चौधरी ने पंचायत समिति परिसर में मेरे साथ और मौके पर मौजूद लोगों के साथ धक्‍कामुक्‍की की तथा सरकारी रिकार्ड व रजिस्‍टर को खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 509, 418 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular