Hometrendingक्रांतिकारियों का इतिहास खंगालने में जुटी समिति, 30 को किया जाएगा सम्‍मान

क्रांतिकारियों का इतिहास खंगालने में जुटी समिति, 30 को किया जाएगा सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सन् 1857 के प्रथम आजादी आंदोलन से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले बीकानेर संभाग तात्कालिक बीकानेर रियासतकालीन भूभाग में भारत माँ की सेवा में समर्पित भूले बिसरे कान्तिकारियों का सम्मान किया जायेगा। श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मन्दिर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनगरा ने बताया कि 30 अप्रैल को क्रांतिकारी जिनके बारे में भारत व राजस्थान के अभिलेखागार में भाग लेने वालों का किसी कारण नाम दर्ज होने से वंचित रह गए हैं उनके बारे में इतिहास खंगालने के लिए समिति का गठन किया गया है। उक्त सम्मेलन में उनके परिजनों को ढूंढकर सम्मान करने तथा राज्य सरकार तथा भारत सरकार के राष्ट्रीय अभिलेखागार व सूचना प्रसारण मंत्रालय में नाम दर्ज करवाने के लिए सम्पर्क किया जायेगा।

सोनगरा ने बताया कि इस सम्बन्ध में कुछ नाम बीकानेर के वरिष्ठ नागरिकों ने बताये भी है। इनमें अमरचंद बांठिया, शहीद बीरबल, दलपत सिंह राजवी, बलासराम अग्रवाल, गंगादास गज्जाणी आदि बहुत सारे ऐसे क्रांतिकारियों के नाम पता करके अभिलेखागार रिकॉर्ड, परिजन, सामाजिक दृष्टि से सुधारकों के द्वारा शीघ्र ही रिपोर्ट करने का तय किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular