Thursday, April 30, 2026
Homeराजस्थानबिग न्यूज : दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

बिग न्यूज : दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में शुरू हो चुकी सियासी सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के दो पूर्व विधायकों ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। दोनों निर्दलीय विधायक रहे थे। इससे पहले हाल में कई पुलिस व प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हो चुके अधिकारियों सहित अन्य राजनीति कार्यकर्ता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुके है।

मंगलवार को जिन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की हैं, इनमें भादरा के पूर्व विधायक सुरेश चौधरी एवं गंगापुरसिटी के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद अग्रवाल शामिल हैं। दोनों पूर्व विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके अवसर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश भी मौजूद थे। इनके साथ चार पार्षद राजेश जैमिनी, अब्दुल सईद, आशा सैनी और शबाना बानो ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दोनों पूर्व विधयाकों ने सदस्यता ग्रहण के साथ पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का विश्वास जताया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश चौधरी और अग्रवाल के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि हाल में हुए उपचुनावों में जिस प्रकार भाजपा का सफाया हुआ है उससे स्पष्ट हो रहा है कि आमजन का रुझान अब कांग्रेस की तरफ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती के साथ जनता के लिए संघर्ष कर रही है। चार वर्षों में कांग्रेस के संघर्ष के कारण सरकार को कई मुद्दों पर बैकफुट पर आना पड़ा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!